{"_id":"5812513f4f1c1b057fbc3f82","slug":"jam-at-bijnaur-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर रोड पर दिनभर रेंगेे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर रोड पर दिनभर रेंगेे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
traffic jam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ी भीड़ के कारण बिजनौर रोड पर गुरुवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंग रेंग कर गुजरे। जाम में फंसकर शहरवासी और राहगीर परेशान होते रहे। बिजनौर रोड के अलावा शहर के अंदर की सड़कों पर भी वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे।
त्योहारी सीजन में सड़कों पर जहां भीड़ बढ़ गई है, वहीं अतिक्रमण का जाल भी फैल गया है। बिजनौर रोड फैला बेतहाशा अतिक्रमण गुरुवार को भी जाम का कारण बना रहा। गुरुवार को टीपी नगर चौराहे से लेकर लकड़ा चौराहे से जाम की स्थिति बनी रही। रही सही कसर नो एंट्री में घुसे बड़े वाहनों ने पूरी कर दी। जाम में फंस कर लोग परेशान होते रहे। पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सिर्फ दिखावे के लिए दिन में नो एंट्री
शहर में दिन के समय बड़े वाहनों के प्रवेश पर नो एंट्री सिर्फ दिखावे के लिए रह गई है। कहने को तो शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए बंबूगढ़ तिराहे और लकड़ा चौराहे पर पुलिस पिकेट की तैनाती है, लेकिन इसके बाद भी बड़े शहर में आसानी से प्रवेश कर जा रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई वसूल तक ही सीमित होकर रह गई है।