फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   its rumer in amroha, 2 lac will award for beti bachao

नहीं थमी अफवाह, डाकघर में दिन भर कतार

Tue, 14 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 14 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
its rumer in amroha, 2 lac will award for beti bachao
अमरोहा के डाकघर में फार्म जमा करने को लगी लाइन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
 जिस दिन से डाकघर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के फार्म जमा करने के लिए भीड़ उमड़ी है, उस दिन से थमने का नाम नहीं ले रही है। बेवजह अपने रुपये खर्च कर डाकघर का खजाना भरने में लगी है। फर्जी फार्मों की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है, जिसकी रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को भी मुख्य डाकघर में लोगों की फार्म जमा करने को लाइन नजर आई। महिला एवं बालश्रम मंत्रालय नई दिल्ली के नाम फार्म भेजे जा रहे हैं।मंगलवार को रोज की तरह सुबह दस बजे डाकघर खुला। अन्य कार्यों को अंजाम देने के बाद सभी कर्मचारी अपने-अपने काउंटरों पर बैठ गए। धीरे धीरे डाकखाने में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई।
विज्ञापन


कतारबद्ध तरीके से लोग काउंटर पर खड़े होकर फार्म जमा करने लगे। दिन भर में 1300  से 1400 के बीच आवेदन जमा किए गए। अधिकारियों की बात पर यकीन करें तो मना करने पर लोग हंगामा करते हैं। हालांकि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत दो लाख रुपये मिलने की बात सरासर गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि गत शनिवार को खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आई थी, जिसने जबरन भीड़ को खदेड़कर बाहर कर दिया था, लेकिन उसके बाद फिर लोग फार्म जमा करने के लिए आने लगे हैं। 

पोस्टमास्टर पीआर वर्मा ने बताया कि आज 1300 से 1400 के बीच लोगों ने आवेदन जमा किए हैं।

अब तक दस हजार से ज्यादा फार्म आ चुके हैं। समझाने के बाद भी लोग आवेदन लेकर आ रहे हैं। उच्चाधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अफसरों को भी स्थिति से वाकिफ कराया जा चुका है, मगर अभी उनके द्वारा कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है। प्रत्येक रजिस्ट्री के 40 रुपये के हिसाब से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed