फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   issue of mob linching raised

सांसद ने संसद में उठाया मॉब लिचिंग का मुद्दा, कठोर कानून बनाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
issue of mob linching raised
अमरोहा। बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने शुक्रवार को सदन में मॉब लिंचिंग का मुद्दा उठाते हुए कानून बनाने की मांग उठाई। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर इस कानून को अनुमति नहीं दे रही है।
विज्ञापन

कुंवर दानिश अली ने सदन में कहा कि देश में हो रही मॉब लिंचिंग पर राज्यों द्वारा बनाए जा रहे कानून को केंद्र सरकार के प्रतिनिधि अनुमति नहीं दे रहे हैं। देश के अंदर मॉब लिंचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हरियाणा के पहलू खान की हत्या और महाराष्ट्र में साधुओं की मॉब लिंचिंग की घटना के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने भी केंद्र सरकार को मॉब लिंचिंग पर कानून बनाने का निर्देश दिया है। लेकिन, केंद्र सरकार इस ओर कदम नहीं उठा रही है, कानून नहीं बना रही है। कुछ प्रदेश सरकारों ने मॉब लिचिंग के खिलाफ कानून पास करके राज्यपाल को भेजा भी भेजा है, लेकिन केंद्र सरकार के ये प्रतिनिधि इन कानून को अनुमति नहीं दे रहे।
विज्ञापन

सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सर्वोच्च न्यायालय भी कह चुका है तो मॉब लिचिंग के खिलाफ कानून क्यों नहीं बनाया जा रहा या प्रदेश सरकारों का प्रस्तावित बिल क्यों नहीं पास किया जा रहा है। उनकी मांग है कि मॉब लिचिंग के खिलाफ कठोर कानून बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed