फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ishrat murder case: Pradhan's maternal uncle-in-law murdered due to election rivalry, three arrested

इशरत हत्याकांड: चुनावी रंजिश में की गई प्रधान के ममेरे ससुर की हत्या, तीन गिरफ्तार... मुख्य आरोपी पकड़ से दूर

Fri, 24 Jan 2025 07:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 24 Jan 2025 07:02 PM IST
सार

ग्राम प्रधान चुनाव में हार का बदला लेने के लिए नाजिम ने साथियों संग मिलकर इशरत अली की गोली मारकर हत्या की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद किया है। मुख्य आरोपी नाजिम समेत अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Ishrat murder case: Pradhan's maternal uncle-in-law murdered due to election rivalry, three arrested
अमरोहा में इशरत अली हत्याकांड का खुलासा करते एसपी अमित आनंद - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधान के ममेरे ससुर इशरत अली के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इशरत अली के कारण मुख्य हत्यारोपी नाजिम ग्राम प्रधानी का चुनाव हार गया था। इसका बदला लेने के लिए ही नाजिम ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा कारतूस और एक मोबाइल बरामद हुआ है।

विज्ञापन


मुख्य आरोपी नाजिम समेत पांच को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एसपी अमित कुमार आनंद ने शुक्रवार को पुलिस ऑफिस में इशरत अली हत्याकांड का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि रहरा थानाक्षेत्र की जयतौली गांव निवासी इशरत अली की पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते बीते सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में इशरत के भाई राहत अली की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले पूर्व प्रधान पति नाजिम, कमर, रईस उर्फ छोटू, आकिब, नाहिद खां और नजदीकी गांव शकरगढ़ी के रहने वाले विकार अहमद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। हत्याकांड की गंभीरतापूर्वक जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रहरा थाना पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस की मदद से शुक्रवार को रिहान, विकार और सलीम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि जयतौली गांव के रहने वाला नाजिम बीते पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानी के चुनाव में अपनी हार का कारण इशरत अली को मानता था।  

अगले साल फिर से ग्राम प्रधानी के चुनाव आने वाले हैं। इसलिए नाजिम ने सलीम, सरफराज, रिहान, विकार, सलीम, कमर खां, आजम के साथ मिलकर हत्याकांड की वारदात का अंजाम देने से पहले कमर खां के कोल्हू पर हत्या की योजना बनाई। इस दौरान नाजिम ने सलीम को एक कीपैड वाला मोबाइल दिया और इशरत अली पर नजर रखने के लिए कहा।

इसके बाद 20 जनवरी की सुबह मेहरपुर वाले रास्ते पर सलीम और सरफराज दोनों अलग-अलग खड़े हो गए। जबकि रिहान, नाजिम, कमर खां, व आजम कोल्हू के पास खड़े थे। दोपहर के समय इशरत अली मेहरपुर गांव से वापस जयतौली आ रहे थे, तभी सलीम ने इसकी जानकारी नाजिम को दी।


जैसे ही इशरत अली गांव के पास बनी पुलिया के पास पहुंचे, तभी आरोपियों ने इशरत अली की बाइक रोक ली और खींचकर गन्ने के खेत में ले गए। यहां सभी आरोपियों ने मिलकर इशरत अली के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। एसपी के मुताबिक पकड़े गए हत्यारोपी रिहान, विकार और सलीम के कब्जे से तमंचा कारतूस और कीपैड वाला मोबाइल बरामद कर लिया गया है।

मुख्य आरोपी नाजिम, कमर खां, आजम व सरफराज की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस हत्याकांड में और कितने लोग शामिल हैं, उसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed