{"_id":"6748cd3eec41532db90f5d68","slug":"investigation-was-pending-yet-the-drain-was-being-constructed-tehsildar-stopped-it-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-129942-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जांच लंबित, फिर भी कराया जा रहा था नाला निर्माण, तहसीलदार ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जांच लंबित, फिर भी कराया जा रहा था नाला निर्माण, तहसीलदार ने रुकवाया
Fri, 29 Nov 2024 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
गजरौला के भानपुर खालसा वार्ड में किए जा रहे इस नाला निर्माण को रुकवाया। संवाद
- फोटो : संवाद
गजरौला (अमरोहा)।
जांच में मानक से कम पाए गए नाले का निर्माण पूरा करने के लिए दोबारा किए जा रहे कार्य को तहसीलदार और ईओ ने रुकवा दिया। उन्होंने जांच पूरी होने तक निर्माण कराए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
भानपुर खालसा वार्ड के सभासद कपिल कुमार व मनु शर्मा, विनीता अग्रवाल, पुष्पा चौधरी, अरविंद यादव, सरताज उर्फ कलुआ, सुमन शर्मा, राजपाल सिंह ने कमिश्नर और डीएम से शिकायत की थी। जिसमें कहा था कि भानपुर खालसा वार्ड में जनवरी-फरवरी में दो नाले बनाए गए। एक नाला राष्ट्रीय राजमार्ग से हरवीर सिंह के घर तक और दूसरा शिवलाल के मकान तक बनाया गया। 316-316 मीटर के दोनों नालों पर 17-17 लाख रुपये खर्च दर्शाकर भुगतान कर दिया गया। मगर, उनकी लंबाई, चौड़ाई और गहराई मानक के अनुसार नहीं है। घटिया सामग्री लगाए जाने का भी आरोप लगाया था। कमिश्नर और डीएम से मामले की जांच कराने और कार्रवाई की मांग की।
डीएम ने एसडीएम मंडी धनौरा चंद्रकांता के नेतृत्व में कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए। बीते दिनों दोनों नालों की नापतौल कराई गई तो एक नाले की लंबाई 13 मीटर कम और दूसरे की साढ़े सात मीटर कम पाई गई। हालांकि, पालिका ठेकेदार ने दोबारा दोनों नालों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। जिससे उनकी लंबाई पूरी की जा सके। जानकारी होने पर ईओ ने उसे रुकवा दिया। बृहस्पतिवार को तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव, ईओ दीपिका शुक्ला, नायब तहसीलदार व पालिका के निर्माण बाबू जांच करने गए। कुछ कर्मचारी नाले का निर्माण करते पाए गए। तहसीलदार ने नालों की नापतौल कराई, जो मानक से कम पाए गए। उन्होंने काम रुकवा दिया। हिदायत दी कि जांच पूरी होने तक काम करते पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इंटरलॉक सड़क पर भराव दिखाकर निकाले 2.18 लाख रुपये
शिकायतकर्ता सभासदों ने कमिश्नर व डीएम से शिकायत में कहा था कि भानपुर वार्ड में धर्मपाल सिंह के मकान से राजेंद्र सिंह के मकान तक इंटरलॉक सड़क बनी हुई है। मगर पालिका ने उस पर मिट्टी का भराव डालना दिखाकर 2.18 लाख रुपये निकाल लिए। आरोप लगाया कि नगर में इस तरह के कई फर्जी काम दिखाए गए हैं, जबकि धरातल पर कुछ नहीं हुआ। जांच टीम ईमानदारी से जांच करे तो गड़बड़ी की परत खुल सकती हैं।
ठेकेदार बोला- सभासदों की मांग पर कराई जा रही थी मरम्मत
नालों का निर्माण मैसर्स सक्षम पावर कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया गया। जिसका स्लैब टूट गया था। पूर्व सभासद कुसुमलता देवी, राजकुमार ने पालिकाध्यक्ष से शिकायत कर जल्द मरम्मत कराने की मांग की थी। जिस पर नाले की मरम्मत कराई जा रही है। मगर मौजूदा सभासद अधिकारियों को भ्रमित कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने अधिकारियों को भेजकर काम रुकवाया। सभासद पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी के साथ जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप है। इस बाबत पुलिस को तहरीर देने की बात कही।