{"_id":"62d1b728d7566c55e22bf616","slug":"investigation-team-can-submit-report-to-cmo-today-hasanpur-news-mbd434728035","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम आज सीएमओ को सौंप सकती है रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच टीम आज सीएमओ को सौंप सकती है रिपोर्ट
विज्ञापन
हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के बाद 11 घंटे के भीतर 4 शिशुओं की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को सौंपी जा सकती है। सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने पूरे मामले की जांच के लिए एसीएमओ डॉ. डीके सिंह के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम बनाई थी। टीम पिछले तीन दिन से मामले की जांच कर रही थी। बृहस्पतिवार को जांच का आखिरी दिन था। शुक्रवार को टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली।
क्षेत्र के गांव फतेहपुर खादर निवासी देवेंद्र ने की पत्नी पूनम ने सोमवार शाम 5 बजे एक मृत शिशु को को जन्म दिया था। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे की जन्म से पहले ही मौत हो चुकी थी। गांव अगरौला कला निवासी सर्वेश की पत्नी बीना ने सोमवार शाम 7:30 बजे प्रसव के दौरान शिशु को को जन्म दिया था। इसके बाद गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। गांव सुतारी निवासी ओमवीर की पत्नी सविता ने मंगलवार सुबह 6 बजे शिशु को जन्म दिया था। लेकिन वह भी जीवित नहीं रह सका। गांव झोंटना निवासी बंटी की पत्नी रिंकी ने सुबह करीब 3 बजे प्रसव के दौरान शिशु को जन्म दिया था। जन्म से पहले इस शिशु की मौत हो चुकी थी। 11 घंटे के अंदर अस्पताल में चार शिशुओं की मौत के मामले में सीएमओ ने जांच के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को एसीएमओ डॉ.डीके सिंह ने टीम के साथ सीएचसी पहुंचकर जांच की थी। मृत शिशुओं के परिजनों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए थे। डॉ. डीके सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इसे शनिवार को सीएमओ को सौंप दिया जाएगा।