{"_id":"6a8220e75e7d19cb8505a124","slug":"intermittent-rain-makes-the-weather-pleasant-waterlogging-reported-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170718-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रुक-रुककर बारिश से मौसम सुहाना, शहर से गांव तक जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रुक-रुककर बारिश से मौसम सुहाना, शहर से गांव तक जलभराव
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में रविवार को रुक-रुककर दिनभर हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान गिरने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश के चलते अमरोहा शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक कई स्थानों पर जलभराव हो गया। जिले में 20 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।
अमरोहा शहर में बाजार बटवाल, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के बाहर और कोतवाली के सामने जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। कई निचले इलाकों में भी पानी जमा हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों और रास्तों पर जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित रहा। बारिश का पानी निकलने में कई जगह काफी समय लगा। बाजारों में भी आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को पानी व कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा।
बारिश से किसानों को राहत मिली है और मौसम फसलों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ पवन शुक्ला ने बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटे में बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। बीच-बीच में धूप भी खिल सकती है।