फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Inter student dies due to current, relatives jammed

करंट की चपेट में आकर इंटर के छात्र की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Inter student dies due to current, relatives jammed
मुआवजे व जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर तहसील के सामने जाम लगाते हुए ग्रामीण। अधि? - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा/बछरायूं(अमरोहा)। पिता के साथ खेत पर पशुओें के लिए चारा लेने गए इंटरमीडिएट के छात्र की खेत के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। इस बाद से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर तहसील के बाहर शव को रखकर जाम लगा दिया। आश्वासन मिलने के पर दो घंटे बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

थाना बछरायूं के गांव देहरी बुजुर्ग निवासी विवेक (18) अपने पिता संजीव के साथ शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे पशुओं के लिए चारा लेने गया था। उनके खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। लाइन के तार बेहद ढीले हैं और काफी नीचे लटके हुए हैं। अचानक विवेक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर विवेक के शव को तहसील के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि हाईटेंशन लाइन के तार ऊंचे करने के लिए कई बार बिजली अधिकारियों को कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

परिजन अवर अभियंता के खिलाफ हत्या का मुकदमा व मुआवजे की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि बिजली विभाग की लापरवाही से विवेक की जान गई है। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम लगाने की सूचना मिलने पर एसडीएम मांगेराम चौहान व सीओ सत्येंद्र सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता हरीश चौधरी को भी बुला लिया गया। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद छह लाख रुपये के मुआवजे के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया। इस मौके पर कैलाश गुर्जर, योगेंद्र भाटी, रकम सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक पायलट बनना चाहता था
मंडी धनौरा। बिजली के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया विवेक पढ़ाई में बहुत होशियार था। वह पायलट बनना चाहता था। तहसील के सामने जाम लगाए बैठे उसके युवा साथियों ने बताया कि विवेक अक्सर कहा करता था कि वह आगे चलकर एयरफोर्स में जाएगा और पायलट बनेगा। विवेक इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा। कक्षा 11 में उसके 80 प्रतिशत अंक थे। विवेक का बड़ा भाई अपने दादा के कंधे पर सिर रखकर विलाप करते हुए कह रहा था कि उसको अब भइया कौन कहेगा। संवाद

भाकियू के दोनों गुट समर्थन में जाम स्थल पर पहुंच गए
मंडी धनौरा। बिजली विभाग की लापरवाही से मारे गए विवेक के परिजनों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन असली गुट व टिकैत गुट के कार्यकर्ता तहसील के सामने पहुंच गए। भाकियू असली गुट के कार्यकर्ता गन्ना भुगतान की मांग को लेकर गन्ना समिति कार्यालय के बाहर बैठे थे। उनको किसान के बेटे की मौत की जानकारी हुई तो वे सभी तहसील के सामने पहुंच गए और सड़क पर बैठ गए। इसकी जानकारी टिकैत गुट के पदाधिकारियों को हुई। वे भी कुछ ही देर में एकत्र होकर तहसील के सामने आ गए। दोनों गुट के पदाधिकारी मामले को निपटाने में अपनी भूमिका अहम साबित करने में जुटे रहे। हालांकि भाकियू के दोनों गुटों के पदाधिकारियों के आने के बाद बिजली महकमा व प्रशासनिक अधिकारी दबाव में आ गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed