फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   inter district gang arrested

जाली नोट और चेक छापने अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
inter district gang arrested
अमरोहा। नगर कोतवाली पुलिस ने जाली नोट और चेक तैयार करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से सात लाख रुपये के जाली नोट, फर्जी चेक की छाया प्रति, प्रिंटर, 25 एटीएम कार्ड और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। गिरोह की महिला सदस्य भागने में कामयाब हो गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार को एसपी सुनीति ने पुलिस ऑफिस सभागार में अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी अजय प्रताप सिंह के निर्देशन में नगर कोतवाली पुलिस शनिवार की रात कांठ रोड बाईपास तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार में सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर घेराबंदी कर चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम नजारुल हसन निवासी सीकरी मिलक थाना कुंदरकी, मुरादाबाद, डॉ. नफीस अहमद सैफी निवासी कमालपुर फतिहाबाद थाना कुंदरकी मुरादाबाद, अरविंद कुमार और कामिल तेली निवासी मोहल्ला अहमदनगर निकट चामुंडा मंदिर अमरोहा नगर बताया। जबकि गिरोह की सदस्य साजिया उर्फ संजू निवासी मोहज्जा अहमदनगर भागने में कामयाब रही। गिरफ्तार आरोपियों से चेक की छाया प्रति मिली। जिसका चेक नंबर 565980 और खाता धारक गुड़ कारोबारी ओमप्रकाश के हस्ताक्षर बने थे। एएसपी के मुताबिक बरामद चेक की छाया प्रति का असल चेक आरोपियों ने फर्जी कूटरचित तरह से तैयार किया था। जिसका असली चेक गिरोह की सदस्य साजिया उर्फ संजू ने नगर से स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में लगाया था। यह चेक 8 फरवरी को 8 लाख एक हजार रुपये श्रीराम कंसट्रक्सन के पक्ष में निर्गत किया जाना था। यह आरोपी शातिर किस्म के जालसाज है, जो नकली नोट और जाली क्लोन चेक बनाकर अवैध रूप से धन अर्जित करते है। गिरफ्तार जालसाजों का आपराधिक खंगाला जा रहा है। वहीं फरार आरोपी साजिया उर्फ संजू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed