फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Instructions to install a lift and high-mast lights at Amroha station

Amroha News: अमरोहा स्टेशन पर लिफ्ट और हाईमास्ट लाइटें लगाने के निर्देश

Wed, 28 Oct 2026 11:47 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 28 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Instructions to install a lift and high-mast lights at Amroha station
मुरादाबाद। अमरोहा रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट निर्माण में तेजी लाने और स्टेशन परिसर में हाईमास्ट लाइटें लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अमरोहा, हापुड़ और बुलंदशहर रेलवे स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अमरोहा स्टेशन पर डीआरएम ने लिफ्ट का काम तय समयसीमा में पूरा करने को कहा। इससे वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने स्टेशन भवन की फिनिशिंग, फसाड लाइटिंग, सर्कुलेटिंग एरिया के सुंदरीकरण और पार्कों के विकास के निर्देश भी दिए। परिसर में पर्याप्त रोशनी के लिए हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। हापुड़ और बुलंदशहर स्टेशनों पर भी फुटओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म, स्टेशन भवन, पार्किंग और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

डीआरएम ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी और यात्रियों के सुगम आवागमन पर जोर दिया। इस मौके पर सीपीएम गति शक्ति अनिल कुमार, सीनियर डीसीएम महेश यादव, सीनियर डीईई जन्मेजय उपाध्याय, सीनियर डीएससी ऋषि शुक्ला, उप मुख्य अभियंता गति शक्ति मनीष कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed