फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Innocent was murdered with the intention of taking revenge

बदला लेने के इरादे से की थी मासूम की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Innocent was murdered with the intention of taking revenge
नौगांवा सादात क्षेत्र में मासूम की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को मासूम की मां ने डांट दिया था। जिससे क्षुब्ध होकर बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी का चालन कर दिया है।
विज्ञापन

नौगावां सादात स्थित कर्बला में कस्बा के मोहल्ला मंगल बाजार निवासी मलका खातून अपने दो साल के बेटे आयान, बेटी व बहन के साथ 24 सितंबर की रात सो रहीं थीं। रात में ही वहां से उसके बेटे आयान को उठाकर हत्या कर शव को कर्बला के पीछे फेंक दिया गया था। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। पीड़ित परिवार ने रंजिश से इनकार किया था। ऐसे में पुलिस के सामने घटना का खुलासा करने में दिक्कत आ रही थी। सवाल यह था कि आखिर मासूम की हत्या कोई क्यों और किस उद्देश्य से करेगा। सीओ सदर विजय कुमार राणा ने बताया कि मृतक की मां व अन्य लोगों से पूछताछ के बाद कर्बला परिसर में रहने वाले हैदर निवासी मोहल्ला शाह फरीद पर शक गहरा गया था। उस पर नजर रखी जा रही थी। रविवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने सारा घटनाक्रम बता दिया। आरोपी हैदर ने पुलिस को बताया कि मृतक की मां मलका नाज उसे कई बार कर्बला परिसर में सार्वजनिक रूप से डांट चुकीं थीं। क्योंकि, वह अक्सर उनके आसपास ही रहता था। जिससे नाराज होकर मलका को सबक सिखाने के लिए उसने आयान का अपहरण कर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed