फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   inligal ploting

हरे-भरे आम के पेड़ों को काटकर कर दी प्लॉटिंग, तीन पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
inligal ploting
हरे-भरे आम के पेड़ों को काटकर कर दी प्लॉटिंग, तीन पर एफआईआर
विज्ञापन

अमरोहा। नगर क्षेत्र में आम के हरे भरे पेड़ों को काटकर प्लॉटिंग कर दी गई। मामले की जानकारी हुई तो वन अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन फानन तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि अमरोहा नगर के मोहल्ला शफातपोता में सैय्यद मुख्तार क परिवार रहता है। उन्होंने कुछ दिन पहले जिला वन अधिकारी से शिकायत की थी, जिसकी जांच वन सेक्शन प्रभारी बिलाल इब्राहिम ने की। राजस्व विभाग के अभिलेखों में भी आम का बाग दर्ज पाया गया, लेकिन लोगों ने मौके पर आम के हरे भरे पेड़ों को काटकर प्लॉटिंग शुरू कर दी। इस मामले में सेक्शन प्रभारी की तरफ से तहरीर दी गई। जिसके आधार पर नसीम खान निवासी रज्जाक, मनीष कुमार निवासी काला खेड़ा थाना डिडौली और अफजल बैग निवासी बटवाल कोतवाली अमरोहा नगर के खिलाफ उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम और भारतीय वन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed