फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   indradhanush mission from 23 feb

अमरोहा में मिशन इंद्रधनुष 23 फरवरी से होगा शूरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
indradhanush mission from 23 feb
अमरोहा। जनपद में कोविड-19 संक्रमण के दौरान लॉकडाउन और अन्य कारणों से टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों और गर्भवती का टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। 23 फरवरी से सघन मिशन इंद्रधनुष 3.0 शुरू होगा। नियमित टीकाकरण के दौरान टीके से वंचित रह गए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इस विशेष अभियान में नि:शुल्क टीके लगाए जाएंगे। यह अभियान अमरोहा समेत प्रदेश के 37 जनपदों में दो चरणों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष आईएमआई की शुरुआत भारत सरकार की ओर से 2017 में की गई थी। यह बच्चों और उन गर्भवती के लिए है, जो नियमित टीकाकरण के दौरान छूट जाती हैं। क्योंकि अभियान के दौरान अनेक बीमारियों से प्रतिरक्षित करने के लिए टीके लगाए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह टीकाकरण नि:शुल्क किया जाता है। 2017 में चलाए गए मिशन इंद्रधनुष को आईएमआई 1.0 और 2019 में चलाए गए मिशन इंद्रधनुष अभियान को आईएमआई.2.0 नाम दिया गया था। अमरोहा समेत प्रदेश के 37 जनपदों में सघन मिशन इंद्रधनुष- 3.0 अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। टीकाकरण कवरेज बढ़ाने के लिए इन जनपदों में अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में कोविड-19 संक्रमण के दौरान लॉकडाउन और अन्य कारणों से टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों और गर्भवती का टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। सघन मिशन इंद्रधनुष-3.0 का द्वितीय चरण 23 मार्च, 5 अप्रैल और 6 अप्रैल को चलाया जाएगा। अभियान से पहले 8 फरवरी को जनपद स्तरीय संवेदीकरण और फिर 9 और 10 फरवरी को ब्लॉक स्तरीय अभिमुखीकरण किया जाएगा। इसके बाद 11 से 16 फरवरी तक आशा कार्यकर्ता हेड काउंट सर्वे कर लाभार्थियों की सूची तैयार करेंगी और फिर 17 से 19 फरवरी तक माइक्रो प्लान तैयार किया जाएगा। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, रोटा वैक्सीन, आईपीवी, मिजल्स, विटाविन.ए, डीपीटी बूस्टर डोज, मिजल्स बूस्टर डोज और बूस्टर ओपीवी के टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा अभियान में गर्भवती महिलाओं को टिटनेस का टीका भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed