फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Indian students trapped in Ukraine living by eating potato-bread

आलू-ब्रेड खाकर गुजारा कर रहे यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Indian students trapped in Ukraine living by eating potato-bread
Indian students trapped in Ukraine living by eating potato-bread - फोटो : DHANAURA
यूक्रेन में फंसी मंडी धनौरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एमबीबीएस की छात्रा रहनुमा सैफी ने भारतीय दूतावास से गुहार लगाई है कि उनको शीघ्र ही अपने वतन वापसी की व्यवस्था कराई जाए। रहनुमा ने बताया कि कई दिनों से चल रहे तनाव के बीच खाने की वस्तुओं का स्टाक कर लिया गया था, लेकिन वह अब समाप्त हो रहा है। वहां के माल यानि एटीबी में खाने-पीने की वस्तुएं नहीं हैं। दो दिन से ब्रेड और आलू खाकर ही गुजारा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कमेलपुर निवासी इसरार सैफी की बड़ी पुत्री रहनुमा सैफी यूक्रेन के इवानो फ्रैंकिव्स्क में वहां की नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह दो दिसंबर 2021 को ही यूक्रेन गई थी। रहनुमा ने व्हाट्सएप काल पर बात करते हुए बताया कि यहां का माहौल बेहद खराब है। पूरे इवानो में मार्शल लॉ लगा हुआ है। शाम पांच बजते ही ब्लैक आउट हो जाता है। छात्रा के मुताबिक, यूू्क्रेन अधिकारियों ने बताया है कि सायरन बजते ही सभी को भवन से तत्काल बाहर खुले में आ जाना है।
विज्ञापन

रहनुमा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह इवानो के एयरपोर्ट पर दो धमाके हुए थे। उनके हास्टल तक धमाकों की आवाज सुनाई दी थी। इवानो यूक्रेन की राजधानी कीव से 750 किलोमीटर दूर है, लेकिन रूसी फौजों का भीतर घुसने का डर स्थानीय लोगों को लगातार सता रहा है। रूस की सीमा से सटे प्रांतों के नागरिक इवानो की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहनुमा ने बताया कि भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इंडियन एंबेसी का फोन रिसीव ही नहीं हो पा रहा है। रहनुमा ने बताया कि उसने वतन लौटने के लिए 22 फरवरी को यूक्रेन की एयर लाइन से टिकट कराया था। 27 फरवरी की फ्लाइट थी, लेकिन एयरलाइन ने उसे कैंसिल कर दिया है। रहनुमा के साथ उसके कमरे में बरेली निवासी इकरा रिजवी, तसबीहा इकबाल, मोहम्मद सीमल खान और मेरठ का एक छात्र रहता है। रहनुुमा के परिजन उसकी सकुशल वतन वापसी के लिए प्रयत्नशील हैं। परिजनों ने भारत सरकार से अपील की है कि यूक्रेन में फंसे उनके बच्चों को सकुशल भारत लाने के लिए शीघ्र प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed