फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Independence Day celebrations will take place tomorrow; events will begin at 7 AM.

Amroha News: कल मनेगा आजादी का जश्न, सुबह सात बजे से शुरू होंगे कार्यक्रम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrations will take place tomorrow; events will begin at 7 AM.
अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को जनपद में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। दिनभर आजादी का जश्न मनाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सुबह सात बजे माल्यार्पण से होगी। इसी समय मालीखेड़ा मिनी स्टेडियम में पुरुष वर्ग की पांच किलोमीटर और महिला वर्ग की तीन किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ कराई जाएगी। सुबह 7:15 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा।
साथ ही सुबह आठ बजे सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगीत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन होगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के आश्रितों को सुबह 8:05 बजे कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया जाएगा। 8:15 से 8:45 बजे तक स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जबकि 8:45 बजे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सुबह 9:15 बजे आपदा मित्रों और नागरिक सुरक्षा की रैली को रवाना किया जाएगा। इसके बाद 9:20 बजे कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण होगा। सुबह 9:45 बजे कुष्ठ आश्रम और वृद्धाश्रम में फल व वस्त्र वितरित किए जाएंगे। वहीं, सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक अमरोहा समेत धनौरा और हसनपुर तहसील क्षेत्रों की चयनित मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या और 15 अगस्त की रात सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक भवनों और ऐतिहासिक स्थलों को रोशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed