फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In land dispute, sticks and sticks went between two sides, 10 injured

भूमि विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 10 घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
In land dispute, sticks and sticks went between two sides, 10 injured
डिडौली/अमरोहा। भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया। संघर्ष में दस लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात को संभाला। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मारपीट की यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गंगदासपुर की है। यहां पर किसान जबर सिंह और जगत सिंह का परिवार रहता है। दोनों सगे भाई हैं। दोनों परिवारों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। जिसे लेकर शुक्रवार की शाम दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में नौबत मारपीट तक पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जमकर पथराव हुआ। फौजदारी की घटना में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। एक पक्ष की तरफ से जबर सिंह, विनोद, महिपाल सिंह, रवि, गौतम और दूसरे पक्ष से जगत सिंह, विरमपाल, तेजपाल व राजा बाबू घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर बिगड़ते हालातों को संभाला। दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबर सिंह की हालत नाजुक होने पर उन्हें मुरादाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें जगत सिंह की तहरीर पर जबर सिंह, महिपाल, विनोद, रवि व गौतम के खिलाफ और दूसरे पक्ष से विनोद कुमार की तहरीर पर जगत सिंह, तेजपाल, ब्रह्मपाल सिंह, समरपाल, चंद्रपाल सिंह, अमन, शोभित व राजा बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed