{"_id":"681e69620be9faf93e08f280","slug":"in-hasanpur-a-pack-of-dogs-mauled-a-one-and-half-year-old-child-to-death-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-139617-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हसनपुर में कुत्तों के झुंड ने डेढ़ वर्षीय मासूम को नोचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हसनपुर में कुत्तों के झुंड ने डेढ़ वर्षीय मासूम को नोचकर मार डाला
Sat, 10 May 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 10 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। गांव आगापुर में ननिहाल में आए माधव (1.5) को आवारा कुत्तों ने नोचकर मार डाला। वह करीब 15 दिन पहले मां के साथ ननिहाल आया था। बच्चे को नाना व मां पास ही नर्सरी में लेकर गए थे, जहां खेलते समय कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया।
हसनपुर क्षेत्र के गांव आगापुर निवासी सतपाल सिंह की बेटी आरती की शादी गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में हुई है। आरती करीब 15 दिन पहले डेढ़ वर्षीय बेटे माधव के साथ मायके में आई थी। सतपाल सिंह की गांव के पास ही नर्सरी है। शुक्रवार दोपहर बाद नाना सतपाल व आरती माधव को लेकर नर्सरी पर गए थे। माधव नर्सरी में खेल रहा था। जबकि, उसके नाना व मां पास ही कुछ काम कर रहे थे।
नर्सरी से कुछ दूरी पर मजदूर भी काम कर रहे थे। इसी बीच कुत्तों का एक झुंड नर्सरी में पहुंचा और उन्होंने बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते बच्चे को नोचने लगे। सतपाल व आरती शोर मचाते हुए कुत्तों को भगाने लगे। शोर सुन नर्सरी के पास काम कर रहे मजदूर व आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। लोगों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया गया। परिजन बेहोशी की हालत में मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। माधव आरती का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मां व अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, आवारा कुत्तों के हमले में बच्चे की मौत से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने कुत्तों को जल्द पकड़वाने की मांग की है। एसडीएम भगत सिंह ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़वाया जाएगा।