{"_id":"67915ad0138ee45c6a0e0ccc","slug":"illegal-occupation-of-land-marked-for-police-post-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-132949-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पुलिस चौकी के लिए चिह्नित जमीन पर अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पुलिस चौकी के लिए चिह्नित जमीन पर अवैध कब्जा
Thu, 23 Jan 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
क्षेत्र में कुछ दबंगों ने पुलिस चौकी के लिए चिह्नित जमीन पर ही अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया। मामले में लेखपाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे जिवाई चौकी किराए की बिल्डिंग में चल रही है। डिडौली इंस्पेक्टर हरिश्वर्धन सिंह ने चौकी को स्थाई रूप से स्थापित करने के लिए जमीन की तलाश की। थाना समाधान दिवस में उन्होंने डीएम निधि गुप्ता वत्स से जमीन की व्यवस्था करने की मांग की थी।
इसके बाद जिवाई की गाटा संख्या 26 में 0.0280 हेक्टेयर और करनपुर की गाटा संख्या 287 में 0.0160 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में बंजारा के रूप में अंकित पाई गई। लिहाजा, पुलिस चौकी जिवाई बनाने के लिए इस जमीन को चिह्नित किया गया, लेकिन 0. 0060 हेक्टेयर जमीन पर चौधरपुर निवासी अब्दुल अजीम ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
लेखपाल प्रशांत कुमार ने मौके पर जाकर जांच की। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में लेखपाल प्रशांत कुमार की तहरीर पर अब्दुल अजीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। आरोपी अब्दुल अजीम एक फैक्टरी का मालिक बताया जा रहा है।