{"_id":"5803cda64f1c1b67522936a4","slug":"illegal-mining000","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में रेत पलटकर रोका पुलिस का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में रेत पलटकर रोका पुलिस का रास्ता
उमर उजाला ब्यूरो /अमरोहा
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
डिली के पपरनपुर में अवैध खनन कर बनाई गई झील।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन की अनदेखी से क्षेत्र के पूरनपुर में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने मुख्य रास्तों और हाईवे पर चौकसी बढ़ाई तो खनन धंधेबाज ने रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को निकालने के लिए पूरनपुर झील से श्योनाली गांव तक खेतों से होकर कच्चा रास्ता बना लिया। नये रास्ते की जानकारी पर पुलिस छापेमारी करने गई तो खनन माफिया ने रास्ते रेत पलटकर पुलिस का रास्ता रोक दिया।
प्रशासन और पुलिस की सुस्ती से जिले में खनन के धंधेबाजों के हौसले बुलंद हैं। वे बेखौफ होकर पूरनपुर में अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। दिन के समय भी पुलिस के नाक के नीचे से रोजाना 20 से 25 ट्रालियां यहां से रेत भर कर निकल रही हैं। रात की तो बात ही कुछ और है। डिडौली के नये कोतवाल ने मुख्य रास्तों और हाईवे पर चौकसी बढ़ाई तो खनन धंधेबाज ने रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को निकालने के लिए पूरनपुर झील से श्योनाली गांव तक खेतों से होकर कच्चा रास्ता बना लिया। इन्ही रास्तों से होकर रेत लदी ट्रैक्टर ट्रालियां निकाली जा रही हैं।
विज्ञापन
कच्चे रास्तों पर खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां दौड़ने से किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। पुलिस चौकियों और चेकपोस्टों के सामने से रोजाना खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां निकल रही हैं, लेकिन पुलिस की नजर इस पर नहीं पड़ती हैं। नये रास्ते की जानकारी पर डिडौली कोतवाली पुलिस छापेमारी करने गई तो खनन धंधेबाज ने रास्ते में रेत पलटकर पुलिस का रास्ता रोक दिया। इसके बाद अवैध खनन के धंधेबाज ट्रैक्टर ट्राली को लेकर भाग निकले। पुलिस को भी रास्ता बंद होने के कारण वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन