फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Illegal mining was being done in the name of Khodai, two dumper seas

Amroha News: बगदनदी की खोदाई के नाम पर किया जा रहा था अवैध खनन, दो डंपर सीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining was being done in the name of Khodai, two dumper seas
हसनपुर। बगद नदी के जीर्णोद्धार के नाम पर की खोदाई शुरू कर दी गई। माफिया ने इसमें अवैध खनन करना शुरू कर दिया। शिकायत मिलने पर खनन अधिकारी ने दो डंपर को सीज कर दिया है। दो थानों में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

करीब चार माह पहले जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने बगद नदी का जीर्णोद्धार कराने के लिए खोदाई का कार्य शुरू कराया था। इसमें जनसहयोग की भी अपील की गई थी। तभी से जगह-जगह बगद नदी की खोदाई का कार्य शुरू हो गया। मिट्टी की खुदाई होने पर कहीं-कहीं पर बालू भी निकलने लगा। माफियाओं ने राजनैतिक साठगांठ करके इसमें अवैध खनन शुरू कर दिया। गांव तरौली के नजदीक बगद नदी में पोललाइन डालकर बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन किया जाने लगा। सोमवार की रात को इसकी शिकायत जिला खनन अधिकारी से की गई।
विज्ञापन

खनन अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। गंगा एक्सप्रेस-वे गांव मंगरौला के नजदीक रहरा की दिशा से हसनपुर की तरफ जाते हुए दो बालू से लदे दो डंपर खनन अधिकारी ने सीज कर दिए। सीज करने के बाद उन्हें कोतवाली में खड़ा कराया गया। इसके बाद खनन अधिकारी गांव तरौली के नजदीक बगद नदी पर पहुंचे। जहां अवैध खनन किया जा रहा था। वहां से आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी मनीष यादव ने बताया कि अवैध खनन के मामले में दो डंपर सीज करते हुए हसनपुर थाने में धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस व 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम 1957 तथा 3, 57 ,72 उत्तर प्रदेश उप खनिज परिहार नियमावली 2021 के तहत सचिन निवासी ग्राम पतई भूड़ थाना हसनपुर, सुनील निवासी भैंसरी थाना रहरा व दो ट्रक स्वामी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, रहरा थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed