फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   illegal cut on hiway should closed

हाईवे पर अवैध कटों को किया जाए बंद, हो रहे हादसे दर हादसे: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
illegal cut on hiway should closed
अमरोहा। अवैैध कटों के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेेते हुए जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि यातायात नियम हमारी सुरक्षा के लिए होते हैं। हाईवे पर बनाए गए अवैध कट पूरी तरह से बंद होने चाहिए।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हाईवे पर जो भी अवैध कट हैं, उन्हें तत्काल बंद कर दिया जाए। अवैध कट ही प्रतिदिन होने वाली दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। उन्होंने एआरटीओ को निर्देश देते हुए कहा कि बिना फिटनेस वाले वाहन सड़क पर नहीं दौड़ने चाहिए। विद्यालयों में चल रहे वाहनों की फिटनेस समय-समय पर चेक करते रहे। शासन के निर्देशों का पालन विद्यालय प्रबंधकों को हर हाल में करना होगा। डीआईओएस, बीएसए को निर्देश दिए कि सभी बस संचालकों की प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य प्रमुख मार्गों पर जो भी चिह्नित ब्लैक स्पॉट हैं, उनको हर हाल में सही करा दिया जाए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। जागरूकता सेमिनार, गोष्ठी करते हुए होर्डिंस लगवाए जाएं। किसी भी व्यक्ति के सड़क दुर्घटना होने पर एंबुलेंस पहुंचने का जो रेस्पॉन्स समय है, उस निर्धारित समय पर एंबुलेंस अवश्य पहुंच जानी चाहिए। सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाया जाए। हम सभी को मिलकर सड़क सुरक्षा के प्रति सजग होना चाहिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश, एआरटीओ प्रशासन आरके राजपूत व प्रवर्तन नरेश वर्मा, एआरएम रोडवेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed