फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Illegal construction demolished

Amroha News: चंदनकोटा में सरकारी भूमि से निर्माण काे प्रशासन ने कराया ध्वस्त, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction demolished
आदमपुर। क्षेत्र के गांव चंदनकोटा में ग्राम समाज की भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध किया। विरोध को देखते हुए राजस्व टीम ने थाने से और अधिक फोर्स बुलाकर कार्रवाई को जारी रखा। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। विरोध और हंगामा करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव चंदनकोटा में करीब दो बीघा भूमि ग्राम समाज की है। इस भूमि पर कुछ लोगों के बहुत पुराने घर बने हुए हैं। जबकि कुछ लोग नए घर बना रहे हैं। कुछ दिन पूर्व मामले की शिकायत मंडलायुक्त से की गई थी। शिकायतकर्ताओं ने कहा था कि ग्राम समाज की भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए। तहसीलदार सुदीप कुमार ने मामले की जांच लेखपाल से कराई। लेखपाल ने जांच में पाया कि ग्राम समाज की भूमि पर ग्रामीणों ने निर्माण करा रखा है।
विज्ञापन

शनिवार को तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा, लेखपाल अमित कुमार की टीम मौके पर कब्जा छुड़ाने के लिए गई थी। लेकिन यहां ग्रामीणों ने टीम का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद थाने से पुलिस फोर्स को बुलाया गया। एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी और सीओ अरुण कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को हटवाया गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। वहीं हंगामा करने वाले ग्रामीणों का तर्क है कि उन्होंने भूमि को वर्षों पहले गांव के ही एक व्यक्ति से खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चंदनकोटा में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। हंगामा और विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। --पुष्कर नाथ चौधरी, एसडीएम हसनपुर
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed