फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   If I get married, I will commit suicide...

Amroha News: मंगेतर ने दूसरी जगह शादी की तो कर लूंगी आत्मदाह...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
If I get married, I will commit suicide...
सैदनगली(अमरोहा)। मंगेतर की दूसरी जगह शादी से नाराज एक युवती ने सीओ कार्यालय पर परिवार समेत आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी की बेटी का रिश्ता दो माह पहले जनपद संभल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर भंडा निवासी धर्मपाल के साथ हुआ था। 14 जुलाई को शादी होनी थी। शादी की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। लड़की पक्ष के लोगों ने कार्ड भी बांट दिए थे। कुछ दिन पहले ही लड़के द्वारा शादी में कार और पांच लाख की मांग की शर्त रख दी। इसके लेकर लड़की पक्ष के लोगों के हाथ पैर फूल गए।
विज्ञापन

लड़की का कहना है कि शादी में कार देने के लिए पहले ही बुक कराई जा चुकी थी। मामले में तहरीर के आधार पर मामले में धर्मपाल, दुर्गेश, लोकेश, शांति, पूजा, नरेंद्री निवासी गांव केशोपुर भंडा थाना नखासा जनपद संभल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। 14 जुलाई को युवक दूसरी जगह शादी कर रहा है। इससे एक दिन पूर्व मुनेश ने खुद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की का कहना है कि यदि रविवार को पुलिस ने मंगेतरी की दूसरी शादी नहीं रुकवाई और उसे गिरफ्तार नहीं किया तो परिवार समेत सीओ कार्यालय पर पहुंचकर आत्मदाह कर लूंगी। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed