फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Husband went on duty, married woman absconded after feeding intoxicants to in-laws

पति गया ड्यूटी, ससुराल वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Husband went on duty, married woman absconded after feeding intoxicants to in-laws
पति के ड्यूटी पर जाने के बाद विवाहिता ससुराल वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर फरार हो गई। आरोप है कि घर से नकदी, जेवरात और कपड़े ले गई। होश में आने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। विवाहिता के ससुर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाला युवक एक फैक्टरी में नौकरी करता है। युवक पत्नी और तीन बच्चों के साथ माता-पिता से अलग रहता है। जबकि उसे माता पिता पड़ोस के मकान में रहते हैं। युवक की रात की ड्यूटी चल रही थी, इसलिए उसकी पत्नी रात को सास-ससुर के घर चली जाती थी। शनिवार रात को पति ड्यूटी पर गया था, तभी विवाहिता सास-ससुर के घर चली गई और उसने खाना पकाकर ससुराल वालों को दे दिया। खाना खाने के बाद ससुराल के लोग बेहोश हो गए। इसके बाद किसी समय विवाहिता घर में रखे डेढ़ लाख रुपये, जेवरात और कीमती कपड़े लेकर फरार हो गई। जबकि अपने साथ दो बच्चों को ले गई है। रविवार सुबह ससुराल वालों को होश आया तो उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। जिसके बाद विवाहिता के ससुर ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed