फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Husband gave triple talaq to married woman

Amroha News: प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता को पति ने दिया तीन तलाक

Sat, 04 Mar 2023 11:34 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 04 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq to married woman
जोया। प्रेम विवाह करने वाली महिला को ससुराल वालों ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पति पहले से शादीशुदा निकला, उसने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये मामला डिडौली कोतवाली से जुड़ा है। अमरोहा नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली का प्रेम-प्रसंग डिडौली क्षेत्र के गांव निवासी युवक से चल रहा था। युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और बाद में निकाह करने से मुकर गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो आरोपी ने शादी कर ली, लेकिन पीड़िता को बाद में पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है। उस पर तीन बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

29 सितंबर 2022 को ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता अपने मायके में पिता के घर रहती है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने पति, सौतन, ससुर और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed