{"_id":"5acd13df4f1c1b863d8b4784","slug":"husband-died-in-road-accident-wife-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर
ब्यूरो अमर उजाला/(नौगावां सादात) अमरोहा
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे दंपती की बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई है। महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मंगलवार की सुबह कोराला गांव निवासी यूसुफ अपनी पत्नी जायदा को साथ लेकर बाइक से शादी के कार्ड बांटने के लिए निकला। दोनों बाइक सवार दंपती अपनी रिश्तेदारी में खेड़ा अपरौला जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पीला कुंड के पास पहुंची टैंपो ने ओवरटेक किया, जिससे यूसुफ का बाइक से नियंत्रण हट गया और बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में यूसुफ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी जायदा को गंभीर हालत में राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। राहगीरों से सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, परिजन यूसुफ के शव को बिना किसी कार्रवाई के घर ले गए। बताया जा रहा है कि हादसे में मरे यूसुफ की बेटी ताजमीन की शादी 22 अप्रैल को होनी है। बेटी की शादी के कार्ड बांटने ही पति पत्नी घर से निकले थे।