Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Husband and mother-in-law sentenced to seven years each in dowry death case

Amroha News: दहेज हत्या में पति और सास को सात-सात साल की सजा

Thu, 05 Nov 2026 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 05 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Husband and mother-in-law sentenced to seven years each in dowry death case
अमरोहा। दहेज हत्या के करीब चार साल पुराने मामले में अदालत ने दोषी पति और सास को सात साल की सुनाई है। दोनों पर छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। फैसला सुनाए जाने के बाद जमानत पर बाहर चल रहे दोनों दोषियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामला सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव कुंदरकी भूड़ का है। संभल जिले के एचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव पेली निवासी दिनेश त्यागी ने दो दिसंबर 2021 को अपनी बेटी अंशु त्यागी की शादी सुमित त्यागी और दूसरी बेटी आंचल की शादी नीरज त्यागी से की थी। सुमित और नीरज सगे भाई हैं। आरोप था कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उनसे चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी। इसको लेकर परिवार में आए-दिन विवाद होता था।
विज्ञापन

चार जून 2022 की रात अंशु त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद पिता दिनेश त्यागी ने सुमित त्यागी, नीरज त्यागी, सुखबीर सिंह, पुनीत त्यागी, उपेंद्र त्यागी, राजीव और ललित के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सुमित त्यागी, उसके पिता सुखबीर सिंह और मां सुनीता देवी के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था, जबकि विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों के नाम निकाल दिए गए थे। बाद में तीनों आरोपियों को जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सुनवाई के दौरान सुखबीर सिंह की मौत हो चुकी है। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित प्रथम की अदालत में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी देवेश नागर ने पैरवी की। बुधवार को न्यायालय ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुमित त्यागी और उसकी मां सुनीता को दोषी करार दिया और सात-सात साल की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed