फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   house demolish

बारिश ने अनाथ भाई-बहन की छत भी छीनी

Sat, 23 Jul 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Sat, 23 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
house demolish
अमरोहा के अकबरपुर पट्टी में बारिश से गिरा मकान।

विज्ञापन
 बरसात से अनाथ दलित भाई-बहन का मकान ध्वस्त हो गया। मलबे में दबकर घर में रखा अनाज खराब हो गया। चारपाई और बर्तन टूट गए। मकान गिरने की आवाज पर गांव के लोग उधर को दौड़े। मलबे में दबे सामान को बाहर निकाला। मकान गिरने के कारण अनाथ भाई-बहन का सिर ढकने के सहारा छिन गया है। हालांकि दोनों भाई-बहन सुरक्षित हैं।

तहसील क्षेत्र के अकबरपुर पट्टी गांव निवासी हरि सिंह व इसकी पत्नी इंद्रेश की सात-आठ साल पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई। बीमारी के चलते दंपति अपनी औलाद के लिए पक्की छत का मकान नहीं बना और दुनिया छोड़ गए। माता-पिता की मौत के बाद काजल (14) व इसका भाई नितिन (12) कच्चे मकान में रहते थे। शुक्रवार की सुबह घंटों तक पड़ी तेज बारिश से मकान ध्वस्त हो गया। मलबे में दबकर घर में रखा अनाज और सामान खराब हो गया। चारपाई और बर्तन टूट गए। मकान गिरने की आवाज सुन कर गांव के लोग दौड़ कर आए। 
विज्ञापन



मलबे में दबे सामान को बाहर निकाला। मकान ढहने से निराश भाई-बहन को समझाया। ग्रामीणों ने सूचना प्रशासनिक अफसरों को दी, लेकिन शाम तक गांव में कोई नहीं पहुंचा था। उधर मकान गिरने से भाई-बहन के सिर ढकने का ठिकाना खत्म हो गया है। उधर तहसील क्षेत्र के मऊमय चक गांव निवासी किसान महेंद्र सिंह पाल सरकारी मदद के लिए अफसरों के चक्कर लगा रहा है। उसका मकान बारिश के चलते सोमवार की गिर गया था। बकरी की दब कर मौत हो गई थी। मलबे में घर का सामान खराब हो जाने से एक लाख रुपये का नुकसान हो गया था। तहसील दिवस में अफसरों से शासन से मदद दिलाने की गुहार लगाई थी। गांव में किसी अफसर ने जाने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed