फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hospital extends blood testing hours.

Amroha News: अस्पताल में खून की जांच का समय बढ़ाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Hospital extends blood testing hours.
अमरोहा। जिला अस्पताल में ब्लड जांच के पंजीकरण समय में आधे घंटे की बढ़ोतरी की गई है। अब मरीज सुबह 11 बजे के बजाय साढ़े 11 बजे तक पंजीकरण करा सकेंगे। इससे दूरदराज से आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। साथ ही, पंजीकरण के समय मोबाइल नंबर दर्ज कराने पर जांच रिपोर्ट घर बैठे ही मिल सकेगी, जिससे अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होती है। पहले ब्लड जांच के लिए पंजीकरण सुबह 11 बजे तक ही होते थे, जिससे कई मरीजों को परेशानी होती थी। अस्पताल में बुखार से लेकर थायराइड तक की जांच की जा रही है। सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि अस्पताल में अब सभी प्रकार की जांच उपलब्ध हैं और लैब का आधुनिकीकरण किया गया है। मोबाइल नंबर दर्ज कराने पर रिपोर्ट सीधे मरीजों तक पहुंचाई जाएगी, जिससे सुविधा बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन



संचारी रोग की रोकथाम को निकाली जा रहीं प्रभात फेरियां
अमरोहा। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांवों में प्रभात फेरियां और रैलियां निकाली जा रही हैं। साथ ही एंटी लार्वा स्प्रे कराया जा रहा है, ताकि मच्छरों पर नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अप्रैल से चल रहे अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मी सफाई कार्य के साथ लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। पंचायती राज विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी सफाई कर्मी अपने-अपने गांवों में विशेष रूप से नालियों की सफाई सुनिश्चित करें और दवाओं का छिड़काव करें। ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed