{"_id":"669461877b5178e1040c46a7","slug":"homeopathic-hospital-will-be-built-in-naugaon-and-sadarpur-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-122073-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नौगांवा व सदरपुर में बनेगा होम्योपैथिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नौगांवा व सदरपुर में बनेगा होम्योपैथिक अस्पताल
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात और रजबपुर के सदरपुर में होम्योपैथिक अस्पताल बनेंगे। अभी तक ये अस्पताल सीएचसी व पीएचसी केंद्राें पर संचालित थे। शासन से दोनों जगह के लिए 30-30 लाख का बजट पास कर दिया गया है। सीएंडडीएस संस्था द्वारा इनका निर्माण कराया जाएगा।
जिले में आठ होम्योपैथी अस्पतालों का संचालन हो रहा है। जिसमें जिला मुख्यालय पर ही राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय का अपना भवन है। बाकी जगह सीएचसी व पीएचसी परिसर में ही इनका संचालन हो रहा है। गत वर्ष स्वास्थ्य मंत्री की ओर होम्योपैथी अस्पतालों की दुर्दशा को देखते हुए नए प्रस्ताव मांगे गए थे। ताकि, होम्योपैथी चिकित्सा का बढ़ावा मिल सके।
इसके तहत नौगांवा और सदरपुर में अस्पताल के लिए जगह का प्रस्ताव भेजा गया। फरवरी माह में शासन से दोनों प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई थी। अब दोनों अस्पतालों के नए भवन निर्माण के लिए 30-30 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। छह सौ वर्ग मीटर में एक अस्पताल तैयार होगा।
विज्ञापन
जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी अंशु शर्मा ने बताया कि भवन निर्माण का कार्य जिम्मा सीएंडडीएस कंपनी को सौंपा गया है। दोनों अस्पताल के भवन निर्माण के लिए 60 लाख का बजट जारी हो गया है। कंपनी द्वारा सर्वे करने के बाद जल्द ही कार्य भी शुरू हो जाएगा।
-- --
यहां-यहां संचालित हैं होम्योपैथी अस्पताल
जिले में आठ होम्योपैथी अस्पतालाें का संचालन होता है। जिसमें अमरोहा सिटी में राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय का अपना भवन है। इसके अलावा गजरौला, जोया, नौगांवा, सदरपुर, कुंदरकी भूड़, मंगरौला, सैदनगली में संचालित सीएचसी व पीएचसी में संचालित हो रहे हैं।