{"_id":"600f16638ebc3ef9155108fb","slug":"home-gaurd-died-in-accident-gajraula-news-mbd3774203158","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विफ्ट ने 112 पीआरवी की बाइक को मारी टक्कर, होमगार्ड की मौत, सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विफ्ट ने 112 पीआरवी की बाइक को मारी टक्कर, होमगार्ड की मौत, सिपाही घायल
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर सीओ आफिस के ठीक सामने दिल्ली की दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने आगे चल रही 112 पीआरवी की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे होमगार्ड की सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा सिपाही घायल हो गया। सीओ और इंस्पेक्टर भी मौके पर आ पहुंचे। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं, एसपी सुनीति ने भी सीएचसी पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया। घायल सिपाही की तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार की दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर यह हादसा चौपला चौकी क्षेत्र में फ्लाईओवर की ठोकर पर सीओ आफिस के सामने हुआ। दिल्ली की दिशा से आ रही कार ने आगे चल रही 112 पीआरवी 3595 की बाइक को टक्कर मार दी। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए। आफिस में बैठे सीओ सत्येंद्र सिंह और इंस्पेक्टर आरपी शर्मा के साथ ही चौपला चौकी इंचार्ज संत कुमार भी आ पहुंचे। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे होमगार्ड श्रीपाल (36) निवासी गांव लिसड़ा थाना रहरा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि पीछे बैठा सिपाही अजीत पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी जरीफनगर जिला बदायूं घायल हो गया था।
पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया। जानकारी होने पर मृतक के परिजन भी वहां आ गए। कुछ देर बाद एएसपी अजय प्रताप सिंह और फिर एसपी सुनीति भी आ पहुंचीं। बाद में कंपनी कमांडर चरन सिंह, जिला कमांडेंट मनीष दुबे के अलावा थाने का अधिकांश स्टाफ और होमगार्ड वहां आ गए। बताते हैं कि लगभग दो माह पूर्व ही श्रीपाल की शादी हुई थी। मृतक का एक भाई सेना में है। इंस्पेक्टर आर.पी शर्मा ने बताया कि घायल सिपाही अजीत की तहरीर पर कार चालक जोगिंद्र सिंह निवासी माहलनगर आजनाला, अमृतसर (ग्रामीण) पंजाब के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।