{"_id":"6406a141cb5cda70a3000804","slug":"holika-worship-today-burning-at-night-abir-gulal-will-fly-tomorrow-jpnagar-news-c-15-1-78183-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: होलिका पूजन आज, रात को दहन, कल उड़ेगा अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: होलिका पूजन आज, रात को दहन, कल उड़ेगा अबीर-गुलाल
Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। होली पर भले ही बुधवार को रंगों की बौछार होगी, लेकिन सोमवार से ही त्योहार को लेकर चारों तरफ हर्ष और उल्लास का माहौल नजर आया। त्योहार को लेकर लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को दोपहर में लोग पूजन कर रात को होलिका दहन करेंगे। इसके बाद बुधवार को अबीर-गुलाल की बौछार होगी। जिले में कुल 1141 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसमें अमरोहा नगर क्षेत्र की 87 होलिका शामिल हैं। होलिका दहन को लेकर पुलिस प्रशासन काफी चौकस है। पुलिस होली में खलल डालने वाले शरारती तत्वों पर नजर बनाए हुए है। होलिका दहन के दौरान होने वाले हुड़दंग और विवाद को देखते हुए जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। पचास संवेदनशील होलिका स्थलों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है।
दुल्हेंडी वाले दिन हसनपुर कोतवाली के झकड़ी गांव, आदमपुर थाना के रहरई गांव और नगर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी में मेले का आयोजन होगा। एकाएक 26 जुलूस भी निकाले जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी। होली को लेकर सोमवार को बाजार गुलजार रहे, इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की। कोट मोहल्ला, बड़ा बाजार, बिजनौर रोड, लकड़ा चौराहा पर रंग और पिचकारी की दुकानें सजी थी। लोग पिचकारी के साथ अबीर गुलाल की खरीदारी करते दिखे।
13 जोन और 41 सेक्टर में बांटा जिला
होली पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जनपद को चार सुपर जोन, 13 जोन और 41 सेक्टरों में बांटा गया है। त्योहार पर मिश्रित आबादी पर पुलिस तैनात रहेगी। एसपी ने बताया कि होली पर सुरक्षा के लिहाजा से जिले को बाहर से अतिरिक्त पुलिस बल मिल गया है।
विज्ञापन
शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री
त्योहारों के मौके पर पुलिस ने शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी है। सभी वाहनों को शहर के बाहर बाईपास से गुजारा जाएगा। शहर में टीपी नगर, गांधी मूर्ति, नत्थे खां की मस्जिद, लकड़ा चौहरा समेत पंद्रह स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है।
शुभ मुहूर्त
श्री बाबा गंगा नाथ मंदिर के अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12:00 बजे से शाम 5 बजे तक महिलाएं के लिए होलिका पूजन का मुहूर्त है। इसके बाद छह बजे पुरुष होलिका की पूजा कर सकते हैं। शाम 7 बजे के बाद से होलिका दहन किया जाएगा है।