फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   holika worship in the afternoon combustion in the evening

आज दोपहर में होलिका पूजन, शाम को दहन, फिर हुड़दंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
holika worship in the afternoon combustion in the evening
अमरोहा। जिलेभर में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सोमवार की दोपहर एक बजे से बजे से महिलाएं होली का पूजन करेंगी। इसके बाद शाम पौने सात बजे से नौ बजे तक होलिका दहन किया जाना शुभ रहेगा। जिलेभर में करीब 1100 स्थानों पर होली दहन होगा। इस दौरान कहीं कोई किसी तरह का हुड़दंग न हो इसके लिए पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

नगर के बड़ा बाजार स्थित प्रसिद्ध बाबा गंगानाथ मंदिर के अध्यक्ष पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा का योग रात्रि 11:17 मिनट तक रहेगा। दोपहर 1:10 बजे से शाम 6:30 मिनट तक होलिका पूजन होगा। इसके बाद 6:43 से 9:00 बजे तक होलिका दहन करना शुभ रहेगा। वैसे रात्रि 11:17 मिनट तक होली दहन किया जा सकता है। इससे पहले सुबह 7:30 से नौ बजे तक राहुकाल का योग है। जिसमें पूजा करना शुभ नहीं है। उन्होंने बताया कि इस दिन नरसिंह भगवान की पूजा का विशेष महत्व है। होलिका की परिक्रमा करते समय श्रद्धालुओं को नरसिंह भगवान का नाम लेते रहना चाहिए। होलिका दहन में देशी घी में भीगी हुई एक जोड़ा लौंग, बताशा सहित पान पर रखकर अर्पण करने से घर में सुख-शांति की वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि होलिका दहन के समय होलिका में सूखे नारियल, पीली सरसों, गोमती चक्र डालने से घर में आने वाली समस्त विघ्न बाधाओं का निवारण हो जाता है। होलिका में गोबर के कंडे, राई, जों की बालियां, लकड़ियां, चंदन, आदि डालना शुभ होता है। दहन के बाद होली का हुड़दंग शुरू होगा। होली के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस सतर्क हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed