अमरोहा। तिगरी मेला में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए जिले में तीन दिन तक छुट्टी रहेगी। जिसमें दो दिन का स्थानीय अवकाश, जबकि 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी घोषित है। इसके चलते लगातार तीन दिन तक कार्यालयों में छुट्टी रहेगी वहीं स्कूलों में भी पठन पाठन स्थगित रहेगा। शनिवार 21 नवंबर को कार्यालयों में छुट्टी का माहौल रहेगा ऐसे में माना जा रहा है कि 23 नवंबर से कार्यालयों में चहल पहल रहेगी। बच्चे भी परिवार संग मेले में मस्ती कर सकेंगे। वहीं सरकारी कार्मिकों को ऑफिस पहुंचने से छुटकारा मिल जाएगा।
सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने बताया कि जिलाधिकारी के स्तर से 17 और 18 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी 19 नवंबर को है। इसके चलते जिले में तीन दिन तक छुट्टी रहेगी। परिषदीय, माध्यमिक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में पठन पाठन स्थगित रहेगा। वहीं 21 नवंबर को शनिवार है इसके चलते उस दिन भी कार्यालय में चहल पहल नहीं रहेगी, क्योंकि जिले के लोग तिगरी मेले में शामिल होने के चलते मुख्यालय नहीं आएंगे कलक्ट्रेट, तहसील, विकास भवन, ब्लॉक कार्यालयों में छुट्टी जैसा माहौल रहेगा। वहीं 22 नवंबर को रविवार की सार्वजनिक अवकाश है ऐसे में कार्यालयों में काम काज 23 नवंबर से पटरी पर लौटेगी।