फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   History-sheeter and cattle smuggler shot in the leg during an encounter.

Amroha News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर, पैर में लगी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter and cattle smuggler shot in the leg during an encounter.
डिडौली। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर इमरान उर्फ बिहारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। मौके से एक तमंचा, कारतूस और एक जीवित गोवंशीय पशु बरामद किया गया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार छह आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सहसपुर अलीनगर गांव के जंगल में कुछ लोग गोवंशीय पशु के कटान की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में ढकिया चमन निवासी इमरान उर्फ बिहारी घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इमरान का भाई अमन उर्फ अमान, सहसपुर अलीनगर निवासी नूर, कुबैर, जुम्मा, कलवा और एक अज्ञात आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश में देर तक कांबिंग की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। वहीं, घटनास्थल पर पेड़ से बंधे एक जीवित गोवंशीय पशु को सकुशल मुक्त कराया गया। एसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
------------------
इमरान उर्फ बिहारी पर दर्ज हैं 12 से अधिक प्राथमिकी
एसपी ने बताया कि इमरान उर्फ बिहारी डिडौली कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ गोवध, गैंगस्टर, आयुध अधिनियम, हत्या के प्रयास, चोरी तथा अन्य संगीन धाराओं में करीब 12 प्राथमिकी दर्ज हैं। अब उसके खिलाफ गोवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट और पुलिस पर जानलेवा फायरिंग के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

-------------
2015 में पहली बार गोकशी में पकड़ा गया था इमरान उर्फ बिहारी
डिडौली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर इमरान उर्फ बिहारी वर्ष 2015 में पहली बार गोवध के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आया था। इसके बाद उसने अपराध की दुनिया में लगातार कदम बढ़ाए और गोवध, अवैध हथियार, गैंगस्टर, चोरी, हत्या के प्रयास समेत कई संगीन मामलों में उसके खिलाफ प्राथमिकी की लंबी सूची तैयार हो गई। लगातार आपराधिक गतिविधियों के चलते उसे डिडौली थाने का हिस्ट्रीशीटर (एचएस-51ए) घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed