{"_id":"694b00fdf7f49e8bbf036587","slug":"hindu-organizations-are-angry-over-the-lack-of-action-against-the-accused-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-154021-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आरोपियों पर कार्रवाई न होने से हिंदू संगठनों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आरोपियों पर कार्रवाई न होने से हिंदू संगठनों में रोष
विज्ञापन
हसनपुर। ई-रिक्शा चालक पर किए गए हमले के मामले में कार्रवाई नहीं होने से हिंदू संगठनों में रोष है। एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए लोग सीओ कार्यालय पर पहुंचे, यहां सीओ से नोकझोंक भी हुई। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
नगर के मोहल्ला शिवाला मंदिर निवासी उमेश ई-रिक्शा चालक है। सोमवार को वह अपने ई रिक्शा के साथ श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान दूसरे समुदाय का एक युवक स्कूटी लेकर गुजर रहा था। साइड देने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद स्कूटी सवार युवक ने अपने साथियों को बुलाकर ई रिक्शा चालक को खींचकर मारा था। जिसमें वह घायल हो गया था। पुलिस ने मामले में आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया था। कार्रवाई से असंतुष्ट होकर मंगलवार को सनातन जागरण मंच व अन्य हिंदू संगठनों के लोग एकत्र होकर सीओ कार्यालय पर पहुंच गए। यहां हसनपुर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सीओ पंकज कुमार त्यागी से भी नोकझोंक हुई। सीओ ने कोतवाल को फोन पर मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा। इसके बाद में सीओ ने लोगों को समझाकर वापस भेज दिया। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। मांग करने वालों में सनातन जागरण मंच के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, विभोर अग्रवाल, भरतलाल प्रजापति, सभासद श्याम प्रजापति, संजीव गोयल आदि मौजूद रहे।