फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hindi hain hum

हिंदी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए इसके प्रसार की शपथ ली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
hindi hain hum
हिंदी हैं हम अभियान के तहत शपथ लेते हुए अभाविप कार्यकर्ता - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला द्वारा शुरू की गई हिंदी हैं हम की मुहिम के तहत शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने इसके प्रचार प्रसार के लिए शपथ ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि राष्ट्रीयता, एकजुटता व अखंडता को कायम रखना है तो प्रत्येक देशवासी को हिंदी को बढ़ावा देना होगा।
विज्ञापन

अभाविप के प्रदेश सह संयोजक अरुण दीक्षित ने कहा कि हिंदी हमारे गौरव व आत्म सम्मान की प्रतीक है। इसका प्रयोग करने में किसी को भी झिझक नहीं होनी चाहिए। कहा कि प्रत्येक देशवासी को हिंदी के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। हिंदी जैसी समृद्ध भाषा पूरे विश्व में दूसरी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज हिंदी पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ रही है। हिंदी की ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका जैसे महाशक्तिशाली राष्ट्र का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हिंदी बोलने के लिए मजबूर हैं। आकाश अग्रवाल ने कहा कि हिंदी ही एकमात्र ऐसी भाषा है जिसके बोलने पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो जाता है। उन्होंने कहा कि मातृभाषा का सम्मान करने में प्रत्येक व्यक्ति को गर्व महसूस करना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने अमर उजाला की इस मुहिम का स्वागत किया। इस अवसर पर देवाशीष कौशिक, विकास, लवली सागर, अंकित सागर, रोनित सारस्वत, विदित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed