{"_id":"6a87625f74ad304f6d0e9cda","slug":"highway-to-be-one-way-zero-traffic-for-24-hours-starting-sunday-afternoon-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171057-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे वनवे, रविवार दोपहर से 24 घंटे रहेगा जीरो ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे वनवे, रविवार दोपहर से 24 घंटे रहेगा जीरो ट्रैफिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सावन के चौथे सोमवार पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ते ही पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम से हाईवे को वनवे कर दिया है। मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर कार समेत छोटे वाहनों को चलने की अनुमति दी गई है, जबकि ट्रक, कंटेनर, डीसीएम समेत सभी भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिए है। हाईवे पर वनवे व्यवस्था रविवार दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगी। इसके बाद रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार दोपहर 12 बजे तक हाईवे को पूरी तरह जीरो ट्रैफिक कर दिया जाएगा। इस दौरान हाईवे की दोनों लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेंगी और किसी भी तरह के वाहन को हाईवे पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से ही गुजारा जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया ने बताया कि सावन के चौथे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त ब्रजघाट से गंगाजल लेने पहुंच रहे हैं और अब कांवड़ियों के जत्थे गंगाजल लेकर वापस लौटने लगे हैं। इस बार कांवड़ियों की संख्या अधिक रहने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हाईवे पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए 106 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के साथ ही वाहनों को निर्धारित रूट पर भेजने का काम करेंगे। रूट डायवर्जन के दौरान किसी भी वाहन को हाईवे पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करना होगा। मनमानी कर हाईवे पर प्रवेश करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।