फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   high profile sex racket conection

सऊदी की शेख मंडी में नीलाम कीं सैकड़ों लड़कियां

Sun, 04 Sep 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 04 Sep 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
high profile sex racket conection
सायरा-आफाक - फोटो : amar ujala
 बीवी सायरा बेगम के साथ मिलकर नेपाल और देश की पांच हजार से अधिक लड़कियों को जीबी रोड के कोठों पर नीलाम कर चुके आफाक बाकरी का गंदा धंधा सरहद पार तक फैला था। आफाक बाकरी सऊदी अरब में शेखों की मंडियों मे लड़कियों को नीलाम करता था। शेख फोटो देखकर लड़कियां पसंद करते थे और फिर आफाक को लड़कियों के साथ सऊदी अरब बुलाकर सौदेबाजी होती थी। अच्छी शक्ल सूरत वाली लड़कियों के लिए शेखों में बाकायदा बोली लगती थी।
विज्ञापन


बेलदार से अरबपति बना अमरोहा के कस्बा उझारी का आफाक बाकरी फ्रेश रिक्रूटमेंट को पहले शेखों की मंडी में नीलाम करता था। शेख को लड़की पसंद आने पर आफाक को मनमाफिक रकम मिल जाती थी।
विज्ञापन


यही वजह थी कि अपने नेटवर्क में नई लड़कियां आते ही आफाक बाकरी पहले उनकी तस्वीरें व्हाट्सएप के जरिए शेखों के पास सऊदी अरब भेजता था। आफाक की कोशिश रहती थी कि कम उम्र की लड़कियों को किसी तरह उलझाकर जीबी रोड तक ले आए। आफाक ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने उगला है कि वह सौ से अधिक लड़कियों को सऊदी अरब में ले जाकर नीलाम कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी अरब में लड़कियां शेखों तक पहुंचाने का काम बिल्ली करता था। शेखों की मंडी में बाकायदा लड़कियों के लिए बोली लगाई जाती थी। आफाक ने उगला है कि उसने मासूम और लाचार लड़कियों को फंसाकर सीधे सऊदी अरब में ले जाकर बेच दिया। अब ये लड़कियां कहां हैं, खुद आफाक को भी नहीं मालूम। 

उझारी में सेठ के नाम से जाना जाता है आफाक बाकरी
हसनपुर (ब्यूरो)। जिस इलाके में आफाक बाकरी ने जन्म लिया, जहां की गलियों में वह खेला व बड़ा हुआ। आज तक लोग वहां आफाक बाकरी को आफाक सेठ के नाम से जानते हैं। उन्हें नहीं मालूम था कि जिसे वह सेठ कहते हैं, वह जिस्मफरोशी जैसे गलीज धंधे से जुड़ा है।


उझारी में आफाक बाकरी का काफिला आता था तो पूरी चर्चा हो जाती थी। आज तो उसके काफिले में सात लग्जरी गाड़ियां है। वह हर बार नई गाड़ी में सवार होकर उझारी में आता था।  इस दौरान जो भी उसकी चौखट पर चढ़ जाता था उसे बाकरी कभी खाली हाथ नहीं लौटाता था। हजार-पांच सौ रुपये देकर उसका हालचाल पूछता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed