{"_id":"681bc37e526c1e31830b4798","slug":"help-desk-will-be-set-up-in-council-schools-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-139490-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: परिषदीय स्कूलों में होगा हेल्प डेस्क का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: परिषदीय स्कूलों में होगा हेल्प डेस्क का गठन
Thu, 08 May 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 08 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर अब परिषदीय स्कूलों में भी हेल्प डेस्क का गठन किया जाएगा। इसमें अभिभावकों को स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए बच्चों की शैक्षिक प्रगति भी बताई जाएगी। विभाग में इसको प्रभावी बनाने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
जिले में 1264 परिषदीय स्कूल संचालित है। जहां बड़ी संख्या में बच्चों को शिक्षा दी जाती है। एक अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। वहीं अब परिषदीय स्कूलों को कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक बनाए जाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। परिषदीय स्कूलों में हेल्प डेस्क का गठन भी किया जाएगा।
इसके साथ ही हर तीसरे माह शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन भी करना होगा। जिसमें अभिभावकों को उनके बच्चे की शैक्षिक प्रगति के बारे में जानकारी दी जाएगी। हेल्प डेस्क से अभिभावकों को स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है। बच्चों के बौद्धिक विकास में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इसकी शुरुआत की गई है।