{"_id":"64e51e56499f636d210a2e87","slug":"heavy-vehicles-will-not-ply-on-the-highway-from-tomorrow-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-3395-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: कल सुबह आठ बजे से हाईवे पर भारी वाहन को नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: कल सुबह आठ बजे से हाईवे पर भारी वाहन को नो एंट्री
विज्ञापन
अमरोहा।
सावन के आखिरी व आठवें सोमवार को लेकर प्रशासन ने बेहद सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ को लेकर जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार की सुबह आठ छह बजे से ट्रक, कंटेनर, निजी बस समेत भारी वाहनों को डायवर्ट करने का फैसला लिया है। इन वाहनों को रूट प्लान के तहत वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। जबकि हाईवे की मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर धीमी रफ्तार से बाइक, कार, फल-सब्जी और दूध दही के वाहन चलते रहेंगे। वहीं दिल्ली से मुरादाबाद लेन कांवड़ियों की हवाले रहेगी। यदि कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी तो शनिवार की सुबह आठ बजे से हाईवे को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। सभी छोटे वाहनों को भी डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद दोनों लेन पर कांवड़िये चलेंगे।
सावन माह के चलते आठवां सोमवार को 28 अगस्त को पड़ेगा। इस दिन शिवभक्त मंदिर और शिवालयों में भगवान शंकर का जलाभिषेक करेंगे। लाखों कांवड़िये नंगे पैर कांवड़ कंधे पर रखकर सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करते हैं। बरेली, मुरादाबाद मंडल के अलावा बुलंदशहर समेत कई जनपदों के शिवभक्तों के लिए गढ़मुक्तेश्वर का ब्रजघाट कांवड़ में जल लेकर गंतव्य के लिए लौटेंगे। हजारों शिव भक्त हरिद्वार, ऋषिकेश, गोमुख जैसे प्रसिद्ध स्थानों से भी गंगाजल लेकर लौटते हैं। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आखिरी सोमवार को लेकर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने का इनपुट मिला है। मुरादाबाद प्रशासन ने डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसे ध्यान में रखते हुए अमरोहा प्रशासन ने भी बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से ट्रक, कंटेनर समेत सभी भारी वाहनों को डायवर्ट करने का फैसला लिया है। इसके बाद यदि जरूरत पड़ी तो 26 अगस्त यानी शनिवार की सुबह आठ बजे से छोटे वाहनों को भी हाईवे पर जाने से रोक दिया जाएगा। सोमवार की सुबह आठ बजे तक हाईवे की दोनों लेन पर कांवड़िये चलेंगे। अगर कांवड़ियों की भीड़ अधिक रही तो हाईवे शुक्रवार की सुबह से भी बंद किया जा सकता है।
इन मार्गों से गुजरेंगे भारी वाहन
- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, डिबाई, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए भेजा जाएगा।
- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को शाहवाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिंकदरा होते हुए गाजियाबाद निकाला जाएगा।
- मुरादाबाद से मेरठ को जाने वाले वाहनों टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाइपास, छजलैट, नूरपुर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए भेजा जाएगा।
- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहद होते हुए भेजा जाएगा।
- अमरोहा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को शिवालाकलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए भेजा जाएगा।
- गजरौला से दिल्ली जाने वाले वाहनों को हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए भेजा जाएगा।
- हसनपुर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए भेजा जाएगा।
- मंडी धनौरा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होते हुए भेजा जाएगा।
- गाजियाबाद से बरेली-लखनऊ को जाने वाले वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिवाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए भेजा जाएगा।
- मेरठ से बरेली जाने वाले वाहनों को बिजनौर, कोतवाली देहात, नगीना, शेरकोट, काशीपुर होते हुए भेजा जाएगा।
- हापुड़ व मेरठ से रामपुर की ओर जाने वाले वाहनों को टोल टैक्स हापुड़ से डायवर्ट करके बुलंदशहर, डिवाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहवाद होते हुए भेजा जाएगा।