फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Heavy rain, pleasant weather, relief from heat and humidity

Amroha News: झमाझम बारिश, मौसम खुशनुमा, गर्मी-उमस से राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain, pleasant weather, relief from heat and humidity
अमरोहा। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली। बारिश शुरू होते ही शहर की बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बारिश बंद होने के बाद फिर आपूर्ति शुरू हो गई। बादल छाए रहने से दिनभर सूरज अठखेलियां करता रहा। कभी हल्की धूप तो कभी छांव ने तपिश और गर्म हवाओं से राहत दी।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ महीने से भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। लू के कारण लोग बीमार पड़ रहे थे। लेकिन बृहस्पतिवार की रात अचानक मौसम बदल गया। शुक्रवार की तड़के बारिश होने पर लोगों को गर्मी से निजात मिली। झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। कृषि उपनिदेशक रामप्रवेश ने बताया कि आने वाले दिनों में घने बादल छाए रहने की उम्मीद है। इससे अधिकतम तापमान में कुछ कमी आ सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि करीब 8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed