फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   heart broken of girl

रिश्ता टूटते ही दिल से भी टूट गई बेटी, मौत को गले लगाया 

Thu, 18 Aug 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 18 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
heart broken of girl
xcv
रिश्ता टूटते ही एक बेटी दिल से भी टूट गई। दहेज में गाड़ी की खातिर लड़के पक्ष द्वारा तोड़े गए रिश्ते ने उसको इस कदर झकझोर दिया कि समाज में जीने से अच्छा मरने का फैसला कर लिया। परिजनों की नजर बचते ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दहेजलोभियों को सबक सिखाने की बजाय माता-पिता भी खामोश हो गए। दिल पर पत्थर रखकर लाश का अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि पुलिस घटना से पूरी तरह अनभिज्ञ रही।
विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी का रिश्ता हसनपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक से तय किया था। चूंकि युवक सरकारी नौकर था, इसलिए परिवार के लोगों की डिमांड भी ऐसी ही थी। युवती बीए पास थी। इसलिए पिता ने भी उसकी शादी अच्छे घर में करने का सपना संजोया था।
विज्ञापन


बताते हैं कि रिश्ते में लड़की के पिता ने दुपहिया से लेकर ट्रैक्टर तक देने की हामी भर ली थी, मगर लड़के पक्ष के लोग बोलेरो गाड़ी की डिमांड पर अड़े थे। नकद एक लाख रुपया उसने रिश्ते में दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी की डिमांड जब किसान पूरी नहीं कर सका तो लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। पहले तो घर के बड़ों में ही कानों कान इसकी चर्चा होती रही, लेकिन जब युवती को मालूम पड़ा तो वह समाज की इस कुप्रथा से हार गई। ऐसी जिंदगी जीने की बजाय मरना ही बेहतर समझा। बताते हैं कि जैसे ही परिवार के लोगों की निगाह बची वैसे ही कमरे में जाकर फांसी का फंदा बनाया और कुंडे में डालकर झूल गई। 

नजारा देखते ही परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। फांसी के फंदे से उसको उतारकर डाक्टर के पास ले गए, मगर तब तक   उसकी सांसें थम चुकी थीं। हालांकि परिजनों ने दहेजलोभियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। मन मारकर बेटी के गम को भुलाने की कोशिश  कर रहे हैं।

रक्षाबंधन से पहले समाज से हार गई एक बहना
अमरोहा। 18 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार है, जिसकी तैयारियों में लोग जोरशोर से जुटे हैं। लेकिन एक बहना समाज की बुराई से हार मान गई। उसने लड़ने की बजाय खुद को ही खत्म करने का अडिग फैसला कर लिया। किसी ने उसके दर्द को महसूस नहीं किया। परिवार के लोग भी तसल्ली देते रहे, मगर बार-बार उनकी जुबां पर रिश्ता टूटने का जिक्र रहा। आस पड़ोस में भी ये चर्चा फैल गई, जिस पर युवती ऐसा कदम उठाने को मजबूर हो गई। 


पहले भी सामने आए हैं मामले
अमरोहा। दहेज की खातिर रिश्ता तोड़ने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी कई ऐसे मसले सामने आ चुके हैं, लेकिन समाज के ठेकेदार बुराई को खत्म करने की बजाय फैसला कराना ही बेहतर समझते हैं। अगर यही सिलसिला चलता रहा तो एक दिन भाई को बहन व बेटे को बहू नहीं मिल पाएगी। 


ऐसी कोई सूचना थाने तक नहीं आई है। अगर शिकायत आती तो निश्चित ही पुलिस मामले में कार्रवाई करती, किन्तु कुछ नहीं आया। 
ऋषि कुमार, एसओ देहात

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed