फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   heart attack to farmer

बेटी की शादी की तैयारी को नहीं मिले बैंक से रुपये, किसान की हार्टअटैक से मौत

Sun, 11 Dec 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 11 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
heart attack to farmer
गाज‌ियाबाद में पकड़े गए 27.5 लाख की करेंसी ज‌िसमें 14 लाख की नई करेंसी - फोटो : अमर उजाला
बेटी की शादी की तैयारियों में जुटा किसान पैसों का इंतजाम न होने का दबाव नहीं झेल पाया। बेटी की शादी की तैयारियों में जुटा सरकड़ी अजीज का किसान प्रथमा बैंक नारंगपुर में जमा 90 हजार रुपये निकालने के लिए एक हफ्ते से चक्कर  काट  रहा था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पा रही थी। चार बेटियों में दूसरी  बेटी  की शादी को लड़का देख चुका था। तिलक के तारीख तय करनी थी। पैसे नहीं मिलने  से चिंता उसे खाए जा रही थी। शनिवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन


पहले सूखा फिर ओलावृष्टि और अब नोटबंदी। एक के बाद एक मार से किसान उबर नहीं पा रहा है। जोया ब्लाक के सरकड़ी अजीज निवासी प्रकाशवीर वर्मा की चार बेटियां हैं। किसानी के अलावा वो गांवों में सामान बेचकर अपने परिवार का खर्च चलाते थे। एक बेटी की वो शादी कर चुके थे। दूसरी बेटी की शादी के लिए काशीपुर में लड़का देख चुके थे।
विज्ञापन


तिलक की तारीख तय करने की तैयारी थी। सोच रहे थे कि प्रथमा बैंक का नांरगपुर शाखा में जमा किए गए 90 हजार रुपये निकाल लें तो दिन रखें। एक हफ्ते से लाइन में खड़े होने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही थी। बैंक से रुपये न निकलने पर लड़की की शादी की चिंता खाए जा रही थी। हार्ट के पेशेंट भी थे। दबाव बड़ता जा रहा था, जो उनका दिल नहीं झेल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शनिवार रात को खाना खाने के बाद वो सोने के लिए चले गए। सुबह जब उन्हें उठाया गया तो वो बिस्तर से नहीं उठे। हार्ट फेल होने से उनकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने रविवार तो तिगरी घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed