{"_id":"6a0389148054ae85cd007a7b","slug":"hearing-in-the-37-year-old-shia-sunni-riot-case-in-naugawan-sadat-today-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-163491-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फसल नुकसान के विरोध पर बवाल, अवैध हथियारों के साथ पहुंचे दबंग, पुलिस ने छीनी रायफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फसल नुकसान के विरोध पर बवाल, अवैध हथियारों के साथ पहुंचे दबंग, पुलिस ने छीनी रायफल
Wed, 13 May 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 13 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा मोहन में फसल खराब करने का विरोध करना किसान को भारी पड़ गया। दबंगों ने खेत पर पहुंचकर किसान और उसके भाई के साथ मारपीट की तथा अवैध हथियारों के बल पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से रायफल बरामद कर ली। मामले में 14 नामजद समेत 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव निवासी देवराज सिंह सोमवार की शाम करीब 7:15 बजे अपने खेत में ईंख की खोदाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव का मयंक ट्रैक्टर लेकर उनकी फसल को नुकसान पहुंचाते हुए वहां से निकल रहा था। विरोध करने पर मयंक गाली-गलौज करने लगा और उसने फोन कर अपने परिवार एवं साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि कुछ देर बाद विनोद, प्रमोद, प्रयांशु, वृतिक, अनिल, कृतपाल, शीशपाल, व्रतपाल, आशीष, अशोक, पवन, पुष्पेंद्र, अनुराग समेत अन्य लोग लाठी-डंडे, तमंचे और रायफल लेकर खेत पर पहुंच गए। आरोप है कि प्रमोद ने रायफल उनकी कनपटी पर लगा दी, जबकि प्रयांशु तमंचा लहराकर दहशत फैलाने लगा। इसी दौरान देवराज का भाई संतरपाल मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी भागने लगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रमोद के कब्जे से रायफल बरामद कर ली। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में 14 नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही विनोद और प्रमोद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।