फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   haseen jahan told shami has fake love for bebo

शमी का बेबो प्रेम दिखावा : हसीन जहां

Fri, 30 Mar 2018 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा। Updated Fri, 30 Mar 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
haseen jahan told shami has fake love for bebo
Haseen Jahan
तीन दिन से दिल्ली में जमी हसीन जहां ने बेटी बेबों के प्रति शमी के प्यार को दिखावा बताया है। उन्होंने कहा कि वह बेटी के साथ तीन दिन से दिल्ली में हैं, लेकिन शमी बेटी से मिलने तक नहीं आए। मैं खुद शमी से मिलने पहुंची थी। शमी मिलने को तैयार नहीं थे। सहानुभूति बटोरने के लिए उन्होंने बेटी के साथ वक्त गुजारा।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में हसीन जहां ने कहा कि दुर्घटना की खबर मिलने पर शमी को देखने के लिए वह बेटी बेबो के साथ कोलकाता से दिल्ली आईं। एक होटल में मुलाकात हुई। तब से वह बेटी के साथ दिल्ली में हैं, लेकिन एक बार भी शमी बेटी से न तो मिलने आए और न ही मिलने के लिए उन्हें बुलाया। हसीन ने कहा, नाराजगी उनसे हो सकती है बेटी से नहीं। जबकि मीडिया के सामने शमी बेबो के लिए आंसू बहाते हैं। ये आंसू सहानुभूति बटोरने के लिए है। उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


हसीन जहां ने कहा कि वह एक दो दिनों में अपने ससुराल सहसपुर आएंगी। गांव वाले बताएं उनकी क्या खता है। उन्होंने बहू, बीवी, भाभी का पूरा फर्ज निभाया। फिर भी उनके साथ गलत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

हसीन को मिला शमी के करीबियों का साथ

क्रिकेटर पति के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली हसीन जहां को शमी के करीबियों का साथ मिल रहा है। हसीन की लड़ाई में शमी के करीबी उनके साथ आने लगे हैं। करीबियों ने हसीन जहां की पहली शादी के बारे में शमी को पता न होने की बात को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि शमी के घर वालों को हसीन की पहली शादी के बारे में पूरी जानकारी थी। दोनों को आपस में बैठकर विवाद सुलझा लेना चाहिए। बेटी बेबो के लिए दोनों को एक हो जाना चाहिए। 

क्रिकेटर शमी के बचपन के साथी तहजीब कहते है कि शमी के हर मौके पर मैं साथ रहा। हर ट्रायल में उनके साथ गया। शमी और मैं साथ-साथ खेलते हुए बड़े हुए। जब मुझे इस बात का पता था कि हसीन जहां की यह दूसरी शादी है तो शमी को पता न हो यह हो नहीं सकता। शमी के घर वालों को हसीन के बारे में पूरी जानकारी थी। 

मूंढा हिम्मा के रहने वाले करीबी दोस्त जावेद और अरमान का कहना है कि शमी को करीब से जानता हूं। यह कहना है कि शमी को हसीन की पहली शादी की जानकारी नहीं थी गलत है। शमी ही उनका पूरा परिवार इस बात को जानता था कि हसीन की यह दूसरी शादी है। फिर इस बात को मीडिया में कहना कि उन्हें जानकारी नहीं है बेकार की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed