फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hasanpur: Vehicles stuck in traffic jam for one hour on bypass road

हसनपुर : बाईपास मार्ग पर एक घंटे जाम में फंसे रहे वाहन

Mon, 18 Nov 2024 03:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 18 Nov 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Hasanpur: Vehicles stuck in traffic jam for one hour on bypass road
हसनपुर (अमरोहा)। झकड़ी अड्डे के पास एक मैरिज होम के बाहर सड़क पर अव्यवस्थित रूप से वाहनों के कारण संभल बाईपास मार्ग पर जाम लग गया। करीब एक घंटे तक जाम लग रहा। मार्ग पर दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब दो बजे नगर में संभल बाईपास मार्ग पर ग्रीन सिटी से संभल अड्डे तक जाम लगा रहा है। झकड़ी अड्डे पर मैरिज होम के बाहर वाहन अव्यवस्थित रूप से खड़े होने के कारण वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटा तक यात्री जाम में फंसे रहे। एक-दूसरे की गलती बताने को लेकर वाहन चालकों में कहासुनी भी हुई। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। लोगों का कहना है कि झकड़ी अड्डे पर दिन में पुलिस पिकेट की आवश्यकता है, जो वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए कार्य भी करे। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि झकड़ी अड्डे पर भविष्य में जाम न लगे। इसके लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

शाम होते ही जाम से जूझा टीपी नगर क्षेत्र
अमरोहा।
रविवार शाम टीपी नगर चौकी क्षेत्र में जाम लग गया। अतरासी मार्ग से लेकर जोया पुल और गांधी मूर्ति तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। बताया जा रहा है कि शाम के समय सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से समस्या खड़ी हो गई। इस बीच कुछ बड़े वाहन भी शहर में दाखिल हो गए। यातायात पुलिस व्यवस्था संभालने में लगी रही। करीब एक घंटे तक लगे जाम में वाहन रेंगते नजर आए। जल्दी वाहन निकालने की आपाधापी में समस्या और बढ़ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article