फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hasanpur and Gangeshwari block major elections will be fierce

हसनपुर व गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में होगा घमासान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hasanpur and Gangeshwari block major elections will be fierce
हसनपुर/रहरा। भाजपा द्वारा ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लॉक में चुनाव को लेकर खूब घमासान होने की आशंका जताई जा रही है। भाजपा से टिकट ना मिलने से नाखुश दावेदारों ने भी पर्चे खरीदकर चुनाव में ताल ठोक दी है।
विज्ञापन

हसनपुर ब्लॉक प्रमुख के लिए भाजपा से ममता गुर्जर व बबीता गुर्जर टिकट मांग रहे थे। पार्टी ने बबीता गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। बबीता गुर्जर ने दो नामांकन पत्र खरीदे तो टिकट ना मिलने के बावजूद भी बागी तेवर दिखाते हुए ममता गुर्जर ने भी दो नामांकन पत्र खरीद लिए। माना जा रहा है कि यहां चुनाव टक्कर का होने वाला है। उधर, गंगेश्वरी ब्लॉक से विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के छोटे भाई राजेंद्र खड़गवंशी का टिकट होने के बाद उन्होंने तीन नामांकन पत्र खरीद लिए। जबकि भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाखुश पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति अशोक नागर ने भी तीन पर्चे खरीद लिए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के सामने मैदान में उतरने का एलान कर दिया है। उधर, गंगेश्वरी ब्लॉक के लिए भाजपा से टिकट होने पर विधायक आवास पर मिठाई वितरण किया गया। खुशी मनाई गई। जबकि हसनपुर से टिकट होने पर बबीता गुर्जर के आवास पर भी खुशी मनाई गई। घर पर बधाई देने के लिए समर्थकों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed