{"_id":"62756d708ef3cd299a0b2570","slug":"haryana-qalandars-won-the-final-match-of-hpl-cricket-tournament-jpnagar-news-mbd427145192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाना कलंदर्स ने जीता एचपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाना कलंदर्स ने जीता एचपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच
विज्ञापन
डीएनएस क्रिकेट मैदान में आयोजित एचपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हरियाना कलंदर्स ने हमजा क्लब को 55 रन से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। पूर्व एमएलसी ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
हरियाना कलंदर्स के कप्तान जावेद आलम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कलंदर्स के बल्लेबाज मोहम्मद आमिर ने अच्छी पारी खेलते हुए 55 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा रब्बानी ने 30 और मेराजुल ने 24 रन बनाए। हरियाना कलंदर्स की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन पर आउट हो गई।
हमजा क्लब की तरफ से मोहम्मद नबी ने तीन, जबकि जैद और फैसल ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए हमजा क्लब ने धुआंधार शुरुआत दी। उनके सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रियाज ने 60 रन की शानदार पारी खेली। जबकि रजा ने भी 20 रन बनाए। लेकिन रियाज के विकेट गिरने के साथ ही हमजा क्लब की टीम ढेर होती गई और केवल 135 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन
हरियाना कलंदर्स की तरफ से मैंराजुल ने 3, रब्बानी ने 3 और अब्दुल कादिर ने 2 विकेट हासिल किए। हरियाणा कलंदर्स के मोहम्मद आमिर को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। तीन टीमों की इस सीरीज में कबीर नाइट राइडर्स तीसरे नंबर पर रही। प्रतियोगिता का मैन ऑफ द सीरीज कलंदर्स के मैराजुल हसन को दिया गया। जबकि बेस्ट बल्लेबाज हमजा क्लब के कप्तान मोहम्मद आकिल के पास रहा। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब कलंदर्स के मोहम्मद आकिब को दिया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे परवेज अली पूर्व एमएलसी ने सभी खिलाड़ियों को ट्राफी और नकद धनराशि सौंपी। प्रथम विजेता टीम हरियाना कलंदर्स के कप्तान को ट्रॉफी और 30 हजार रुपये की नकद राशि सौंपी गई। जबकि उपविजेता टीम को ट्राफी और 25 हजार रुपये की नगद राशि और तीसरे नंबर पर रही टीम को भी 20 हजार रुपये नगद राशि व ट्राफी दी गई। इस दौरान हरियाना ग्राम प्रधान मोहम्मद जीशान, हाफिज फिरोज आलम, कमर आलम समेत कई लोग मौजूद रहे।