फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Harassment of traders will not be tolerated: Agarwal

व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त : अग्रवाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Harassment of traders will not be tolerated: Agarwal
Harassment of traders will not be tolerated: Agarwal - फोटो : DHANAURA
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने हितों की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर काम करें। वह नगर के गढ़ी मंदिर में व्यापारी एकता सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।
विज्ञापन

एकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार व्यापारी विरोधी रवैया अपनाए हुए हैं। सरकारें व्यापारी की मन की बात नहीं सुन रही है। सरकारी मशीनरी व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने सरकारी अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों का उत्पीड़न किया तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। इस मौके पर धर्मेंद्र अग्रवाल को अध्यक्ष, राहुल सिंहल को उपाध्यक्ष, विकास वर्मा को महासचिव, आयुष रस्तोगी, दीप अग्रवाल को सचिव व अमित कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर गुलाब राय गुप्ता, सौरभ जैन, सुबोध अग्रवाल, रजत नारायण, नवनीत अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed